LATICRETE® 500
इंटीरियर और एक्सटीरियर टाइल जॉइंट्स के लिए पॉलिमर-आधारित, सैंडेड सीमेंट टाइल ग्राउट।
LATICRETE® 500
इंटीरियर और एक्सटीरियर टाइल जॉइंट्स के लिए पॉलिमर-आधारित, सैंडेड सीमेंट टाइल ग्राउट।
Colour:
कई रंगों में उपलब्ध है
SKU:
कम्प्लायंस:
ANSI: A 118.6
EN 13888: CG1
प्रोडक्ट ओवरव्यू
LATICRETE® 500 क सैंडेड सीमेंट ग्राउट है, जिसे 3 mm से 12 mm चौड़ाई वाले जॉइंट्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह विभिन्न प्रकार की टाइल्स के लिए उपयुक्त है, और इंटीरियर तथा एक्सटीरियर फ़्लोर और वॉल एप्लिकेशन्स दोनों में बेहतरीन टिकाऊपन और आसान मेंटेनेंस प्रदान करता है।
विशेषताएं और फ़ायदे
1
जॉइंट-विड्थ
3 mm से 12 mm चौड़ाई वाले जॉइंट्स पर लागू किया जा सकता है
2
यूज़र-फ्रेंडली
ईज़ी टू मिक्स, अप्लाई & क्लीन
3
हार्ड & ड्यूरेबल
मजबूत और टिकाऊ ग्राउट जोड़ सुनिश्चित करता है
4
किफ़ायती
विभिन्न टाइलिंग प्रोजेक्ट्स के लिए किफायती समाधान
प्रोडक्ट डिटेल्स
विशेषताएँ
EN 13888: CG1
एफएक्यूज़
- टाइल्स और जॉइंट्स की सरफेस को गीले कपड़े या स्पंज से डस्ट और डेब्रिस से साफ करें। जॉइंट्स से स्पेसर्स हटा दें।
- पता करें कि टाइल्स को एसिड बेस्ड क्लीनर्स से धोया गया था या नहीं। अगर एसिड बेस्ड क्लीनर्स से धोया गया हो, तो जॉइंट्स में किसी भी एसिडिक रेमेन्स को हटाने के लिए टाइल्स को दोबारा खूब साफ पानी से धोएं।
- ग्राउटिंग से पहले ग्राउट जॉइंट्स में पानी न खड़ा रहने दें। जॉइंट्स को ड्राय होने दें।
- चेक करें कि सभी टूल्स और पर्याप्त ग्राउट मटेरियल बिना किसी रुकावट के काम पूरा करने के लिए उपलब्ध है।
- जॉइंट्स साफ करने के बाद एरिया को कॉर्डन ऑफ करें और किसी भी ट्रैफिक को अलाउड न करें।
- गंदे पानी से मिक्स न करें। अगर LATICRETE® 1776 एडमिक्स यूज़ नहीं किया जा रहा है, तो पाउडर मिक्स करने के लिए हमेशा साफ पीने योग्य पानी यूज़ करें।
- ग्राउट को गंदे पेल्स या बकेट्स में मिक्स न करें। बेस्ट रिज़ल्ट के लिए हमेशा साफ पेल यूज़ करें।
- अगर टेम्परेचर बहुत कम हो (12 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे), तो ग्राउट इंस्टॉल करते समय टेम्परेचर बढ़ाने के लिए हीटर्स यूज़ करें। अगर टेम्परेचर बहुत ज़्यादा हो (35 डिग्री सेंटीग्रेड से ज़्यादा), तो बेस्ट रिज़ल्ट के लिए ठंडा पानी यूज़ करें या शाम / रात / सुबह जल्दी काम करें।
- ग्राउट की एप्लीकेशन के लिए पुट्टी ब्लेड्स यूज़ न करें — पुट्टी ब्लेड्स मेटैलिक ब्लेड्स होते हैं जो टाइल की सरफेस पर स्क्रैचेज़ छोड़ देते हैं। टाइल को स्क्रैच होने से बचाने के लिए हमेशा रबर फ्लोट्स यूज़ करें।
- ग्राउट अप्लाई करते समय ग्राउटिंग एरिया में कोई भी दूसरा काम जैसे प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग्स, प्लास्टरिंग, टाइलिंग या पेंटिंग न होने दें। अगर हवा में डस्ट हो तो वह ग्राउटेड जॉइंट पर बैठ जाती है जिसे हटाना मुश्किल हो जाता है। ग्राउट पर काम कर रहे लोगों के अलावा किसी भी ट्रैफिक को अलाउड न करें।
- जॉइंट्स भरने के लगभग 30 से 45 मिनट बाद व्हाइट स्पंज से इनिशियल क्लीनिंग शुरू करें। पहली क्लीनिंग के 24 घंटे बाद फाइनल क्लीनिंग करनी चाहिए।
- ग्राउट जॉइंट्स की पहली और फाइनल क्लीनिंग के लिए हमेशा पीने योग्य क्वालिटी का साफ पानी यूज़ करें।
LATICRETE® 500 सीरीज़ ग्राउट को LATICRETE® 1776 ग्राउट एडमिक्स प्लस के साथ मिलाकर इंटर्नल और एक्सटर्नल एरिया जैसे रेज़िडेंशियल, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल फ्लोर्स और वॉल्स पर सेरेमिक / विट्रिफाइड / ग्लास मोज़ेक टाइल्स और इंजीनियर्ड मार्बल / क्वार्ट्ज़ स्टोन्स, नेचुरल स्टोन्स आदि के उन जॉइंट्स में यूज़ किया जा सकता है जहाँ जॉइंट की चौड़ाई 3 mm से ज़्यादा हो।