अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- गीले कपड़े या स्पंज से टाइल्स और जॉइंट्स की सतह को धूल और मलबे से साफ करें। जॉइंट्स से स्पेसर्स हटा दें।
- पता करें कि क्या टाइल्स को एसिड बेस्ड क्लीनर्स से धोया गया था। यदि एसिड बेस्ड क्लीनर्स से धोया गया हो, तो जॉइंट्स में बचे किसी भी एसिडिक अवशेष को हटाने के लिए टाइल्स को फिर से भरपूर साफ पानी से धोएं।
- ग्राउटिंग से पहले ग्राउट जॉइंट्स में पानी न खड़ा रहने दें। जॉइंट्स को सूखने दें।
- जाँच करें कि बिना किसी रुकावट के काम पूरा करने के लिए सभी टूल्स और पर्याप्त ग्राउट मटेरियल उपलब्ध है।
- जॉइंट्स साफ करने के बाद उस एरिया को घेर दें और कोई आवाजाही न होने दें।
आप LATICRETE® 9237 का उपयोग इंटर्नल और एक्सटर्नल वेट एरिया जैसे रेज़िडेंशियल, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल फ्लोर्स और वॉल्स, स्विमिंग पूल, जकूज़ी, सॉना, वेट एरिया, वॉशरूम, किचन और वॉटर बॉडीज़ में कर सकते हैं जहाँ मेम्ब्रेन के ऊपर सीधे टाइल्स इंस्टॉल की जा सकती हैं।
आप LATAPOXY® 300 एपॉक्सी एडहेसिव का उपयोग इंटर्नल और एक्सटर्नल (कवर्ड) एरिया जैसे रेज़िडेंशियल, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल फ्लोर्स और वॉल्स पर सिरेमिक/विट्रिफाइड/ग्लास मोज़ेक/मेटल टाइल्स और इंजीनियर्ड मार्बल/क्वार्ट्ज़ स्टोन्स, FRP बेस्ड स्टोन वेनियर्स आदि इंस्टॉल करने के लिए कर सकते हैं।
आप LATAFIX 305 का उपयोग इंटर्नल एरिया जैसे रेज़िडेंशियल फ्लोर्स और वॉल्स पर सिरेमिक टाइल्स इंस्टॉल करने के लिए कर सकते हैं।
नहीं। एक्सटर्नल फसाड या फ्लोर्स पर टाइल्स इंस्टॉल करते समय उनके बीच स्पेसिंग रखना अनिवार्य है। थर्मल मूवमेंट्स बहुत अधिक होती हैं और ऐसी मूवमेंट्स को समायोजित करने के लिए स्पेसर्स ज़रूरी हैं।
- पार्ट मिक्सिंग न करें। ग्राउट कम्पोनेंट्स प्री-पैक्ड हैं और इन्हें पूरी तरह यूज़ करना ज़रूरी है। छोटे एरिया के लिए पहले लिक्विड कम्पोनेंट्स (Part A और Part B) मिक्स करें और फिर पहले से मिक्स किए गए लिक्विड में फिलर पाउडर मिलाएं। LATAPOXY® 2000 के पैक में Part A के दो सेट, Part B के दो सेट और Part C के दो सेट होते हैं।
- ग्राउट को गंदे पेल्स या बकेट्स में मिक्स न करें। बेस्ट रिज़ल्ट के लिए हमेशा साफ पेल यूज़ करें।
- एपॉक्सी ग्राउट मिक्स और अप्लाई करते समय ग्लव्स यूज़ करें। ग्राउट पैक में एक पेयर ऑफ ग्लव्स दिया जाता है।
- ग्राउट की एप्लीकेशन के लिए पुट्टी ब्लेड्स यूज़ न करें — पुट्टी ब्लेड्स मेटैलिक ब्लेड्स होते हैं जो टाइल की सरफेस पर स्क्रैचेज़ छोड़ देते हैं। टाइल को स्क्रैच होने से बचाने के लिए हमेशा रबर फ्लोट्स यूज़ करें।
- एपॉक्सी ग्राउट अप्लाई करते समय ग्राउटिंग एरिया में कोई भी दूसरा काम जैसे प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग्स, प्लास्टरिंग, टाइलिंग या पेंटिंग न होने दें। अगर हवा में डस्ट हो तो वह ग्राउटेड जॉइंट पर बैठ जाती है जिसे हटाना मुश्किल हो जाता है। एपॉक्सी ग्राउट पर काम कर रहे लोगों के अलावा किसी भी ट्रैफिक को अलाउड न करें।
- जॉइंट्स भरने के लगभग 45 मिनट बाद किट में दिए गए स्क्रबर से इनिशियल क्लीनिंग शुरू करें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कुछ घंटों बाद ग्राउट हेज़ और एक्सेस ग्राउट हटाना मुश्किल हो जाता है। पहली क्लीनिंग के 24 घंटे बाद फाइनल क्लीनिंग करनी चाहिए।
- एपॉक्सी ग्राउट के साथ काम करते समय स्मोक न करें। एपॉक्सी ग्राउट के साथ काम करते समय साइट पर किसी भी आग पैदा करने वाले एलिमेंट्स को न आने दें।
- ग्राउट जॉइंट्स की पहली और फाइनल क्लीनिंग के लिए हमेशा पीने योग्य क्वालिटी का साफ पानी यूज़ करें।
हाँ। LATICRETE® 9237 को वेट एरिया और वॉशरूम्स में ड्राय वॉल बोर्ड्स की वॉटरप्रूफिंग के लिए यूज़ किया जा सकता है। मेम्ब्रेन पर सीधे पॉलिमर मॉडिफाइड / फोर्टिफाइड एडहेसिव यूज़ करके टाइल्स/स्टोन्स इंस्टॉल किए जा सकते हैं।
LATICRETE® 111 क्रेट फिलर पाउडर के 20 Kg बैग के लिए, मिश्रण की ज़रूरी कंसिस्टेंसी और आसपास की पर्यावरणीय स्थितियों के अनुसार 5 से 6 लीटर LATICRETE® 4237 लिक्विड की ज़रूरत होती है।